HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021

नेहा जिंदल ने किया वार्ड नंबर 33 में रोड शो, इलाके के लोगों ने दिया भारी समर्थन, मनप्रीत बादल ने भी किया चुनाव प्रचार


बठिंडा। नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार आज साय समाप्त होने से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोक दी है। इस दौरान उम्मीदवार रोड शो करने के साथ गली मुहल्ले में लोगों को बीच जाकर उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं। 


इसी कड़ी में 
शहर के प्रमुख समाज सेवी व कांग्रेसी नेता मनोज जिंदल की पुत्रवधू नेहा जिंदल ने भी वार्ड नंबर 33 में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की। वही इलाके के लोगों से साथ रोडशो कर अपनी ताकत दिखाई। इस दौरान इलाके के सौकड़ों लोगों ने उनके समर्थन में रोड शो में हिस्सा लिया। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने भी नेहा जिंदल के पक्ष में इलाके में प्रचार कर लोंगो को उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें