HOME PAGE

HOME PAGE

शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 8183 उम्मीदवार मैदान में, 92 निर्विरोध चुने


चंडीगढ़/जालंधर।
Punjab Local Body Elections: पंजाब में स्‍थानीय निकाय चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं और उम्‍मीदवार चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवार तय हो गए हैं। राज्‍य में अब इन चुनावों में 8183 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। 92 उम्‍मीदवाराें को निर्विरोध चुना गया है।

राज्‍य में मतदान 14 फरवरी को होगा। राज्य की 109 नगर पालिकाओं और आठ नगर निगमों में चुनाव होने हैं। शुक्रवार को नामांकनों की छंटनी और नाम वापसी के पास 19 जिलों में 8183 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं, जबकि 92 वार्डो में जनप्रतिनिधियों का चयन निर्विरोध किया गया। तीन जिलों में अभी उम्मीदवारों की अंतिम संख्या का आंकड़ा प्राप्त नहीं हो पाया है।

मोहाली में सर्वाधिक 901 उम्मीदवार उतरे, चुनाव निशान आवंटित, मतदान 14 फरवरी को

सबसे ज्यादा 901 उम्मीदवार मोहाली जिले से हैं। वहीं, फिरोजपुर जिले से सर्वाधिक 42 वार्डो में निर्विरोध चयन हुआ है। इसके बाद बठिंडा से 33 जन प्रतिनिधि सर्वसम्मति से चुने गए। चुनाव प्रचार 12 फरवरी शाम पांच बजे तक किया जा सकेगा। 14 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतगणना 17 फरवरी को होगी। राज्य में 145 रिटर्निग अफसर और 145 सहायक रिटìनग अफसर तैनात किए गए हैं। 30 आइएएस व पीसीएस को चुनाव आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

नामांकन वापसी के बाद स्थिति

जिला- कुल उम्मीदवार- निर्विरोध चुने

  • फरीदकोट- 376- 01
  • बरनाला- 284- 00
  • फाजिल्का- 458- 00
  • पटियाला- 438- 01
  • नवांशहर- 186- 00
  • संगरूर- 624- 02
  • तरनतारन- 105- 05
  • जालंधर- 416- 1
  • लुधियाना- 490- 1
  • पठानकोट- 266- 00
  • फाजिल्का-704- 00
  • मानसा- 309- 00
  • मोहाली- 901- 00
  • फतेहगढ़ साहिब- 338- 4
  • गुरदासपुर- 607- 1
  • फिरोजपुर- 241 42
  • अमृतसर- 295- 00
  • बठिंडा- 769- 33
  • फरीदकोट 376- 0

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें