HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 24 फ़रवरी 2021

बठिंडा के अमरपुरा बस्ती में परिवारिक झगड़े में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने 9 लोगों को किया नामजद


बठिंडा.
अमरपुरा बस्ती की गली नंबर पांच में दो पक्षों में जमकर लठियां व लात घूसे चले। इसमें दोनों पक्षों के करीब नौ लोगों को पुलिस ने नामजद किया है। झगड़ा घरेलु झगड़े के कारण हुआ है। कनाल कालोनी के पास दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत देकर एक दूसरे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में जसवंत सिंह वासी झुंबा व जसपाल कौर वासी अमरपुरा बस्ती ने शिकायत दी है कि अमरपुरा बस्ती गली नंबर पांच में दोनों के रिश्तेदार रहते हैं इसमें घरेलु विवाद को लेकर जसवंत सिंह, जसपाल कौर के इलावा पहले पक्ष के जसपाल कौर, सुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, गुरमेल सिंह, गुरमेल सिंह, गुरमेल कौर, बोबी सिंह सभी वासी अमरपुरा बस्ती ने मिलकर दूसरे पक्ष के अमरजीत कौर, काका सिंह, जसवंत सिंह वासी झुंबा के साथ मारपीट की व गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। यही आरोप दूसरे पक्ष के जसपाल कौर ने लगाए है। फिलहाल पुलिस ने मामले में क्रास मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

 सुसराल परिवार की जमीन में अवैध कब्जा करने के लिए तोड़ी निशानदेही, छह पर केस

 बठिंडा. नंदगढ़ पुलिस ने गांव बाजक में ससुर परिवार की जमीन पर कब्जा करने व लगाई गई निशानदेही को तोड़ने के मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नंदगढ़ पुलिस के पास बलजिंदर सिंह वासी नंदगढ़ ने शिकायत दी कि इकबाल सिंह, केवल सिंह, मंगल सिंह, राजबीर सिंह, प्रीतम सिंह, जसबीर सिंह वासी बाजक ने दो माह पहले उसके ससुर परिवार के हिस्से की जमीन पर अवैध तौर पर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी जमीन पर आकर जहां धमकियां दे रहे थे वही निशानदेही को तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस के पास दो माह पहले ही शिकायत दी गई थी लेकिन मामले की जांच के बाद आरोपी लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है जबकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

शराब व लाहन की तस्करी करने वाले दो लोग गिरफ्तार

बठिंडा. जिला पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब व लाहन की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। नहियावाला पुलिस के होलदार बलविंदर सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह वासी आकलिया कला को 48 बोतल हरियाणा मार्का शराब मारुती कार में सवार होकर तस्करी करते लिंक रोड गांव बुर्ज महिमा के पास गिरफ्तार किया गया है। नंदगढ़ पुलिस के कुलबीर सिंह ने बताया कि अजायब सिंह वासी कालझरानी को 50 लीटर लाहन गांव चक्क अतर सिंह वाला से लाते गिरफ्तार किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें