HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 22 फ़रवरी 2021

दहेज लोभ ने ली जान:मायके वाले ससुरालियों की मांग पूरी नहीं कर पाए तो विवाहिता ने घर में लगाया फंदा

 


फतेहगढ़ साहिब में रविवार को एक विवाहित महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके पीछे वजह दहेज प्रताड़ना को बताया जा रहा है। पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

पोस्टमॉर्टम के दौरान मोर्चरी पहुंचे परिजन।
पोस्टमॉर्टम के दौरान मोर्चरी पहुंचे परिजन।

मामला फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव राजिंदर नगर का है। इस बारे में पुलिस को दी शिकायत में मृतक महिला के पटियाला जिले के महमूदपुर निवासी पिता छोटा सिंह बताया है कि उसकी लड़की पिंकी कौर का विवाह 25 जनवरी 2020 को राजिन्दर नगर के गुरसेवक सिंह पुत्र करनैल सिंह के साथ किया गया था। विवाह से लगभग 2 महीने बाद ही ससुराल वाले पिंकी कौर को दहेज कम लाने पर तंग करने लग गए।

पति गुरसेवक सिंह, चरनजीत कौर सास, करनैल सिंह ससुर और गुरजीत सिंह सोनी देवर दहेज के लिए अक्सर ताने देते रहते थे। पिता ने पिंकी के ससुराल वालों को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वो अपने रवैये से बाज नहीं आए। इसी बात से दुखी होकर पिंकी ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें