HOME PAGE

HOME PAGE

गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

अवैध हथियार व कारतूस के साथ एक व्यक्ति माडल टाउन से गिरफ्तार


 
बठिंडा. शहर में माडल टाउन के नजदीक स्थित एचपी पैट्रोल पंप के टी प्वाइट में एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। सिविल लाइन पुलिस के सहायक थानेदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि माडल टाउन में एक व्यक्ति हथियारों के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुरजीत सिंह वासी माडल टाउन को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध पिस्तौल 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

आधा किलो अफीम व अवैध शराब की तस्करी करने वाले चार लोग गिरफ्तार

बठिंडा. जिला पुलिस ने अफीम, अवैध शराब सहित चार लोगों को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है। दियालपुरा पुलिस के सहायक थानेदार राजवीर सिंह ने बताया कि संदीप सिंह वासी गांव गुमटी कलां जिला बठिंडा से 500 ग्राम अफीम गांव गुमटी से बरामद की गई। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। सदर रामपुरा पुलिस के सहायक थानेदार लखविंदर सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह वासी गांव बल्लों से 9 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। आरोपी को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। रामा पुलिस थाना के होलदार बलविंदर सिंह ने बताया कि जगतार सिंह व जीत सिंह वासी गोबिंदपुरा से 24 बोतल हरिय़ामा मार्का शराब बरामद की गई। आरोपी को गांव जजल से गिरफ्तार कर लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें