HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 21 फ़रवरी 2021

चार दिन पहले ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल राहगीर की मौत


बठिंडा.
गोनियाना मंडी के समीप चार दिन पहले वीरवार को ट्रक की टक्कर से घायल हुए राहगीर आज रविवार की सुबह सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मौत हो गई। समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी की हाईवे एम्बुलेंस टीम द्वारा घालय को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया था। मृतक सोमादी पुत्र गोयलामंडी निवासी तपन जिला (यूपी) के शव को शवगृह में रख दिया गया है तथा मृतक के वारिसों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

वही बीबी वाला रोड़ पर सरहिंद नहर के समीप एक युवती सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिलने पर समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर अंकित कुमार, निर्भय सिंह एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा घायल युवती को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाकर उसका उपचार शुरू करवाया। संस्था सदस्यों द्वारा घायल युवती के सिर पर टांके लगवाए। घायल युवती की पहचान राजकुमारी पुत्री राम शंकरा निवासी खेता सिंह बस्ती के तौर पर हुई। इस घटना से सम्बन्धी फिलहाल और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

ईंट मार कर बाइक चालक का सिर फोड़ा 

बठिंडा. पुरानी रंजिश में हुए विवाद के बाद रोजगार्डन के समीप एक बाइक चालक युवक का एक अन्य युवक ने ईट मारकर सिर फोड़ दिया। व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। इसके संबंध में आसपास के लोगों ने समाजसेवी संस्था को मामले की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी की हाईवे एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची तथा घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान विक्रमजीत सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी गांव बीबीवाला के तौर पर हुई। 

 

एक्टिवा तथा बाइक की टक्कर में एक घायल

बठिंडा. संतपुरा रोड पर बाइक तथा एक्टिवा की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर जनेश जैन, राकेश जिंदल एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान चरणजीत सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी प्रताप नगर के तौर पर हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें