HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

फिरोजपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की गाड़ी पर हमला, वही बठिंडा में समागम के पास धरने पर बैठे किसान पुलिस ने लगाई भारी बैरिकेडिंग


बठिंडा/
फिरोजपुर। पंजाब में भाजपा नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। फिरोजपुर में किसानों ने एक बार फिर पार्टी के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा की गाड़ी पर हमला किया। हालांकि पुलिस हमले की बात को नकार रही है। अश्वनी शर्मा नगर कौंसिल चुनावों को लेेेेेेेेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग करने मालवाल रोड स्थित सिटी प्लाजा पहुंचे थे। 


वही बठिंडा में भी नगर निगम चुनावों को लेकर अश्वनी शर्मा बैठकों को संबोधित करने के लिए पहुंचे है इसके चलते पुलिस ने पहले से ही पूरे इलाके को छावनी में तबदील कर दिया है व चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। वही किसान संगठनों ने मामले की सूचना मिलते ही धरना स्थल के नजदीक पहुंचकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी भी तरह की अनहोनी घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।  

फिरोजपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने की सूचना पर किसानों ने पहले से ही पैलेस के बाहर धरने पर बैठे थे। अश्वनी शर्मा के पहुंचने पर किसानों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को हटा दिया। इस दौरान पुलिस ने किसानों पर हल्का बल भी प्रयोग किया। किसानों ने भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू की पगड़ी भी उतारने की कोशिश की। किसान नेता हरनेक सिंह मेहमान ने कहा कि हमला करने वाले किसान नहीं थे, बल्कि यह असामाजिक तत्व थे। वहींं, पुलिस ने शर्मा की गाड़ी पर हुए हमले से इन्कार किया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें