HOME PAGE

HOME PAGE

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

वार्ड नंबर एक से कांग्रेस की उम्मीदवार मनजीत कौर संधू के पक्ष में किया वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने चुनाव प्रचार, इलाके की समस्या पहल के आधार पर हल करवाने का वायदा किया


बठिंडा।
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने वार्ड नंबर एक से  कांग्रेस की उम्मीदवार  मनजीत कौर संधू के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान वार्ड के सैकड़ों लोगों ने रैली मे हिस्सा लिया व कांग्रेस के पक्ष में मुहिम को बल दिया। मनजीत सिंह संधू कांग्रेस के प्रदेश सचिव टहल सिंह संधू की पत्नी है व इलाके की प्रसिद्ध समाज सेवी भी है। मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है जिसमें वह हर वार्ड में जीत हासिल कर नगर निगम में अपना मेयर बनाएंगे। 


पिछले पांच साल में अकाली दल ने नगर निगम में सत्ताशीन होते शहर के विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया बल्कि ऐसी योजनाएं लेकर आए जिसमें लोगों का नहीं बल्कि अकाली दल ने कुछ नेताओं का फायदा हो रहा था। यही कारण है कि करोड़ों रुपए के सीवरेज व पानी के प्रोजेक्ट के बावजूद शहर में पानी की निकासी का सही ढंग से प्रबंध नहीं हो सका। वर्तमान में कांग्रेस सरकार ने चार साल में शहर को योजवाबद्ध तरीके से विकसित किया। ऐसी योजनाएं शुरू की जो शहर में आगामी पांच दशकों तक लोगों को फायदा देगी। उन्होंने शहर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने व इसके लिए खुले गफ्फे देने का वायदा किया। 


मनजीत कौर संधू व टहल सिंह संधू ने कहा कि उनके वार्ड नंबर एक में विकास योजनाओं को पहल के आधार पर शुरू किया जाएगा। इलाके में सीवरेज, पानी व दूसरी समस्या को फंड जारी करवार शुरू करवाया गया वही रहती योजनाओं को भी जल्द पूरा कर दिया जाएग। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों को उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है व कांग्रेस भारी मतों से जीत हासिल करेगी।  इस मौके पर मनप्रीत सिंह बादल ने वार्ड के गणमान्य लोगों के साथ भी बैठक की व उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न होने के बाद उनकी सभी समस्याओं को हल किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें