HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

बठिंडा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रशासन को चकमा देकर गुप्त स्थान पर की वर्करों व पदाधिकारियों से बैठक


बठिंडा:
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशवनी शर्मा ने पंजाब की कैप्टन सरकार पर जोरदार हमला  बोलते हुए कहा कि उन्होंने लोकतंत्र को कलंकित किया और यह चुनाव नहीं बलकि कांग्रेस की गुड़ागर्दी है जो सामने आई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशवनी शर्मा का बङ्क्षठडा के कार्यकर्तों को मिलने का कार्यक्रम पहले ही आयोजित था लेकिन किसानों के बढ़ते प्रभाव व किसान आंदोलने को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह सील कर दिया था। 


एक निजी संस्थान में भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार बिंट्टा, महासचिव दयाल दास सोढी, प्रदेश सचिव 
सुखपाल सरां, आशुतोष तिवारी, संदीप अग्रवाल व प्रदेश मिडिया प्रभारी सुनिल सिगला की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष के आगमन का कार्यक्रम आयोजित किया था। किसान संगठनों को जैसी ही इसकी भनक लगी तो पुलिस ने हनुमान चौंक स्थित खेल स्टेडियम व पैलिस सहित सभी रास्तों को सील कर किसी को भी नजदीक फटकने नहीं दिया। यहां तक कि भाजपा के नेताओं व कार्यकर्तायों को भी रोक दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक र्ताओं से बात कर डाबवाली रोड ऐम्ज के नजदीक सौ से अधिक कार्यकर्ताओं व पार्टी उम्मीदवारों के साथ पुलिस को  चकमा देकर बैठक की।


प्रदेश भाजपा प्रधान अशवनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के मुख मंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने लोकतंत्र को दागदार किया, डी.जी.पी से लेकर सभी पुलिस व प्रशासन मुख मंत्री कटपुतली बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह कैसा चुनाव है कि किसी भी बड़ी पार्टी को प्रचार व सभा करने के लिए रोका जा रहा है। यहां तक कि विरोधी पाॢटयों के बैनर तक पाड़े जा रहे है। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने पंजाब में अराजकता का माहौल बना रखा है लेकिन 2022 के चुनाव नजदीक है जो चुनाव आयोग के अधीन करवाए जाएगें। ऐसे में कांग्रेस सरकार का सफाया होना यकीनी है । पंजाब के लोग अच्छी तरह जान चुके है कि वह किस पार्टी का प्रदेश में राज चाहती है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी चेताया कि वह सरकार की कटपुतली बनने की बजाए इमानदारी से अपनी डियूटी निभाऐं।


इस अवसर पर जिला शहरी प्रधान विनोद बिंटा,  प्रदेश सचिव सुखपाल सरा, सचिव आशुतोष तिवारी व प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुनील सिंगला ने कहा कि पुलिस प्रशासन उनसे बार बार आने का समय पुछती रही लेकिन जब उन्हे जाने से रोका तो वह उनको चकमा देने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि अशवनी शर्मा द्वारा आराम से बैठक की और किसानों व पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। सुखपाल सरां का कहना है कि किसी भी भाजपा नेता के आने की जानकारी किसाना संगठनों को जिला प्रशासन द्वारा ही विरोध करने के लिए मुहैया करवाई जाती है इसकी उधाहरण आज सामने आई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें