HOME PAGE

HOME PAGE

शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

बरनाला चोर का हृदयपरिवर्तन:मंदिर में घुसकर दान पेटी तोड़ी; गलती का एहसास हुआ तो पैसे वापस रखे और माथा टेककर चला गया


बरनाला।
पंजाब के बरनाला जिले में एक चोर का वीडियो वायरल हो रहा है। साईं मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन नीरज कुमार नीटू ने बताया कि जिले में करीब 16 एकड़ में साईं बाबा का मंदिर बना है। शनिवार सुबह जब पुजारी मंदिर में आए तो उन्होंने दान पेटी के ताले टूटे देखे। उन्होंने तुरंत जानकारी ट्रस्ट के अधिकारियों को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।

खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर में लगे CCTV चेक किए। फुटेज देखकर सभी हैरान रह गए। मंदिर के पीछे की दीवार फांदकर एक शख्स मंदिर प्रांगण में घुसा। उसने पिछले दरवाजे का ताला तोड़ा और वहां रखे दो गोलक तोड़ने की कोशिश की। बड़ा गोलक वह तोड़ नहीं पाया, लेकिन छोटा टूट गया था।

उसने छोटे गोलक से पैसे निकाले। इसके बाद वह मंदिर में करीब 15 मिनट घूमता रहा। अचानक उसने गोलक से निकाले पैसे बड़े गोलक में डाल दिए। फिर उसने माथा टेका और वापस उसी रास्ते से चला गया। पुलिस वाले भी यह देखकर चौंक गए और मामला वहीं खत्म कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें