HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 28 फ़रवरी 2021

शक ने हिलाई रिश्तों की बुनियाद:रेलवे कर्मचारी ने होशियारपुर में ससुराल में घुसकर पत्नी की हत्या की; हमले में सास-ससुर घायल


होशियारपुर.
 पंजाब के होशियारपुर से रविवार को बड़ी वारदात सामने आई है। जिले के कस्बा माहिलपुर में घरेलू विवाद के चलते युवक ने ससुराल में घर में घुसकर पत्नी का कत्ल कर दिया और सास-ससुर को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात की वजह पति-पत्नी के बीच शक को बताया जा रहा है। 
फगवाड़ा के निकट एक गांव के रहने वाले रेलवे कर्मचारी हरदीप कुमार के तीन बच्चे हैं, विदेश में हैं। 
महिला आशा रानी (50) दो दिन पहले ही अपने मायके आई थी। रविवार सुबह हरदीप माहिलपुर के गांव बघौड़ा में अपने ससुराल पहुंचा। यहां उसने घर में बैठी अपनी पत्नी आशा रानी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। चीख सुनकर जब आशा रानी के माता-पिता बचाव में आए तो अधेड़ रेलवे कर्मचारी ने उन पर भी हमला कर दिया और मार-काट करने के बाद फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात का पता चलते ही गांव के लोग इकट्ठे हुए और तीनों को अस्पताल दाखिल करवाया गया। वहां आशा रानी को मृत करार दिया गया, जबकि उसके माता-पिता की हालत गंभीर बताई गई है। सूत्रों का कहना है कि परिवार में विवाद का कारण शक बताया जाता है। पुलिस घटना के कारण संबंधी जांच कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें