HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

पंजाबी युनिवर्सिटी में एबीवीपी ने कुनाल कुमार को अध्यक्ष और द्युति सिंह को सचिव बनाया, छात्र संगठन की मजबूती के लिए हो रही राज्य भर में नियुक्तियां


बठिंडा.
शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पंजाबी युनिवर्सिटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें सर्वसम्मति से कानून विभाग के कुनाल कुमार को अध्यक्ष बनाया गया जबकि साइकोलॉजी डिपार्टमैंट की छात्रा द्युति सिंह को सचिव घोषित किया गया। एबीवीपी के सम्भाग संगठन मंत्री सौरभ कपूर, प्रांत सह मंत्री वीरीश बहल और पूर्व अध्यक्ष गौरव राणा की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसी तरह पंजाबी यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष अक्षत, हरमन, गीतिका, रविंदर, सहसचिव नीशिता मक्कड़, राहुल, विकास को नियुक्त किया गया।

वही
कैंपस इंचार्ज अनीश, छात्रा इंचार्ज कनु प्रिया, सहइंचार्ज कृतिका, थिंक इंडिया जतिन मंगला, सह इंचार्ज अर्शप्रीत कौर, छात्रा होस्टल इंचार्ज अर्चना, मीडिया इंचार्ज दृष्टि भट्ट, कानून विभाग 5 वर्ष के गौरव, कानून विभाग 3 वर्ष के वैभव, यूको इंचार्ज शुभम, एम.बी.ए का इंचार्ज दीपेंदर सिंह को बनाया गया।

नव निर्वाचित टीम को सौरभ कपूर ने बधाई दी। इस दौरान साल 2018 -19 के अध्यक्ष गौरव राणा
, साल 2019-20 के अध्यक्ष व प्रदेश सह मंत्री वीरीश बहल, प्रांत कार्यसमिति सदस्य निष्ठा, विभाग संयोजक आकाश नैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश और विनोद मौजूद रहे।

 फोटो-एवीबीपी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ प्रदेश पदाधिकारी व मौके पर हाजिर छात्र।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें