HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 28 फ़रवरी 2021

फगवाड़ा में पूत हुआ कपूत:मां की हत्या करके शव को खाली प्लॉट में फेंक फरार हुआ युवक, पहचान मिटाने के लिए कुचल दिया चेहरा


पखवाड़ा।
फगवाड़ा में रविवार को एक एक महिला का शव खाली प्लॉट से बरामद किया गया है। पहचान मिटाने के लिए चेहरा तक कुचल दिया गया था। बावजूद इसके महिला की पहचान भी हो गई और आरोपी का भी पता चल गया। माना जा रहा है कि महिला को उसके अपने बेटे ने प्रॉपर्टी के विवाद में मारा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

ओंकार नगर गली नंबर 11 के वासी धर्मनाथ सिंह ने बताया कि वह JCT मिल में काम करता है। तीन संतानों में से बड़ा बेटा लुधियाना में रहता है, जबकि छोटा बेटा और उसके पास ही रहते हैं। शनिवार शाम को वह ड्यूटी पर चला गया। रात करीब 11 बजे उसका छोटा बेटा दीपक घर आया और अपनी 54 वर्षीय मां उर्मिला देवी को घर से किसी काम की कहकर साथ ले गया। रातभर दोनों घर नहीं आए, वहीं सुबह करीब 8 बजे उन्हें गांव शहर की बाहर के एरिया में स्थित गांव खोथड़ा कॉलोनी में खाली प्लॉट में उर्मिला का शव मिला। पहचान मिटाने के उसके चेहरे को बुरी तरह से बिगाड़ा गया था। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

धर्मनाथ सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की हत्या उसी के अपने बेटे दीपक ने की है। वहीं SHO बहराम राजीव कुमार का कहना है कि पुलिस को सुबह महिला के कत्ल होने की सूचना मिली थी। महिला का कत्ल तेजधार हथियार से किया गया है। पिता के बयान पर बेटे दीपक के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें