HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

लहरा मोबब्बत में कांग्रेस प्रत्याशियों को नगर पंचायत दफ्तर में किया बंद



लहरा मोहब्बत: नगर पंचायत लहरा मोहब्बत की एक्शन9 कमेटी की ओर से चुनाव के किए गए बायकाट के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशियों की ओर से अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए जाने से गुस्साए गांव के लोगों ने नगर पंचायत दफ्तर कार्यालय का घेराव कर दिया। जिला प्रशासन को एसपी (डी) बलविदर सिंह तथा डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में बड़ी गिनती में पुलिस बलों को तैनात करना पड़ा। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी शाम सात बजे तक नगर पंचायत के अंदर ही बंद थे और बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी था। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की जा रही थी।

नगर पंचायत से ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्षरत एक्शन कमेटी के सदस्यों दीप सिंह, गुरमेल सिंह, जगजीत सिंह, निर्मल सिंह, सुखप्रीत सिंह आदि ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव का सामूहिक रूप में बायकाट किया गया था ताकि नगर पंचायत को फिर से ग्राम पंचायत बनाया जा सके। इस फैसले में सभी पार्टियों के लोग शामिल थे। विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई ने भी ग्राम पंचायत बनाने का आश्वासन दिया था और चुनाव में भाग न लेने का विश्वास दिलाया था। इसके बावजूद विधायक ने दोपहर को कांग्रेस प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए दफ्तर भेज दिया। इसके फलस्वरूप उन्हें घेराव करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि न केवल नामांकन पत्र दाखिल करने वालों ने उनके साथ गद्दारी की है, बल्कि विधायक ने भी उनसे विश्वासघात किया। अब विधायक को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा नामांकन पत्र दाखिल करने वालों का भी सामाजिक बायकाट किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें