HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 21 फ़रवरी 2021

बठिंडा के गोपाल नगर में घर से नकदी व सामान चोरी


बठिंडा.
गोपाल नगर गली नंबर 8 में एक घर में कल रात को चोरी हो गई। चोर घर से नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची कैनाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घर की मालकिन जगदीश कौर पत्नी कश्मीर सिंह ने बताया कि वो अपने बेटे के साथ अपनी बेटी को उसके ससुराल जीरा में मिलने गई थी। रविवार को जब वह अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर में समान इधर उधर बिखरा पड़ा था और अलमारी से 800 नगदी के अलावा इनवर्टर व उसका बैटरी व बर्तन और घर में पड़ी ड्रम में गेहूं को चुरा कर ले गए। मौके पर पहुंचे एएसआई प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना स्थल की जांच करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें