HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

अपहरण के बाद यौन शोषण:13 साल की लड़की को अपनी मां की मदद से सूरत ले गया समुदाय विशेष का युवक, HC के आदेश पर लेकर आई पुलिस


लुधियाना। 
पंजाब के लुधियाना में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक समुदाय विशेष का युवक लड़की को अगवा करके सूरत ले गया। वहां कई दिन तक उसकी इज्जत से खेलता रहा। इस मामले में पीड़ित लड़की की मां ने हाईकोर्ट का सहारा लिया, तब कहीं जाकर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सूरत में रेड करके लड़की को बरामद किया है।

30 जनवरी को कंगनवाल इलाके के एक परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी। 3 फरवरी को FIR में दर्ज किया गया कि 13 साल की लड़की को इलाके का बाबर नामक युवक अपनी मां की मदद से अगवा करके सूरत ले गया। आरोप है कि पुलिस लड़की को ढूंढने में कामयाब नहीं रही। इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी सनातन धर्म रक्षा मंच के मुख्य सेवादार अश्वनी को दी और उनकी मदद से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। हाईकोर्ट ने पुलिस को अगवा की गई लड़की और अपहरणकर्ता पर पता लगाने को कहा तो पुलिस हरकत में आई।

27 फरवरी को पुलिस सूरत गई। वहां से नाबालिग लड़की को बरामद करने के साथ ही उसे अगवा करने के आरोपी बाबर को लुधियाना लाया गया। बीते दिन लुधियाना कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के बाद अब नाबालिग लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें