HOME PAGE

HOME PAGE

गुरुवार, 25 मार्च 2021

तरनतारन में खूनी झड़प:फौजी ने साथियों के साथ किया परिवार पर हमला, युवक की मौत और सास-ससुर समेत 3 घायल; 26 पर केस दर्ज


तरनतारन.
 पंजाब के सीमावर्ती जिले तरनतारन में एक गांव के दो गुटों में खूनी झड़प का मामला सामने आया है। इस विवाद में 4 लोग घायल हो गए और इनमें से एक ने अमृतसर के अस्पताल में लाए जाने के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके चलते 26 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

मामला तरनतारन जिले के गांव झंड का है। जानकारी के अनुसार सन्नी नाम का युवक अपने ससुराल मिलने गया था। वहां ससुराल वालों के साथ रंजिश रखते एक फौजी चमकौर सिंह ने अपने 25 साथियों के साथ मिलकर सन्नी के ससुराल वालों पर हमला कर दिया। इस हमले में सन्नी, सास, ससुर और साली घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अमृतसर के अलग-अलग अस्पतालों पहुंचाया गया। इनमें से सन्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

इस घटना की सूचना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इस बारे में सब इंस्पेक्टर मनजीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने छुट्‌टी आए फौजी चमकौर सिंह समेत 26 लोगों पर पहले 307 का केस दर्ज किया था, लेकिन सन्नी की मौत के बाद उसके मामा दविंदर के बयान पर इसे 302 में तब्दील कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे मारे जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें