HOME PAGE

HOME PAGE

गुरुवार, 25 मार्च 2021

धूरी की अनाज मंडी में मजदूर पर हमला करके 35000 की नगदी लूटी, बठिंडा में मांगी सहायता


बठिंडा
. गत दिवस काम की तलाश में पंजाब आए एक मजदूर को धूरी की अनाज मंडी में अज्ञात लुटेरों ने घायल कर 35 हजार की नगदी छीन ली। घायल मजदूर किसी तरह से बठिंडा में सहारा मुख्यालय पहुंचा। उक्त मजदूर ने रोते हुए अपनी व्यथा सुनाई। भूपिंदर कुमार नामक 40 वर्षीय प्रवासी मजदूर ने सहारा टीम को बताया की वह लाकडाउन में काम करके लुधियाना से धूरी पहुंचा था। गत रात्रि धूरी अनाज मंडी में उस पर आधा दर्जन व्यक्तियों ने लोहे की राडों से हमला कर दिया व उसे पीट पीट कर घायल कर दिया। उसकी जमा पूंजी 35000 रूप्ए छीन कर फरार हो गए। सहारा टीम के सदस्य मनी कर्ण घायल उक्त मजदूर को अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों द्वारा निरीक्षण करने पर पता चला की उसका एक शोल्डर टूट गया है व एक आंख भी जख्मी हो गई एंव टांग पर गहरा जख्म है। सहारा टीम ने भूपिंदर का उपचार करवाया। सहारा टीम भूपिंदर के ठीक होने तक उसकी सेवा संभाल करेगी।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें