HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 8 मार्च 2021

जालंधर के गांधी वनिता आश्रम से 45 लड़कियां भागी, पुलिस समझाने पहुंची तो 10 हुई लापता


जालंधर।
 शहर के कपूरथला चौक के पास स्थित गांधी वनिता आश्रम से 45 के करीब लड़कियां भाग गई। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें कपूरथला चौक के पास ही रोक लिया। इस दौरान जबरदस्त हंगामा भी देखने को मिला।

लड़कियां कपूरथला चौक के पास स्थित एक मॉल के बाहर इकट्ठा हो गईं। सभी लड़कियां पंजाब के अलग-अलग जिलों के संबंधित हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने पर करीब 35 लड़कियां आश्रम लौट गईं और 10 युवतियां लापता हैं।

ये है मामला

लड़कियों का कहना है कि वे पंजाब के अलग-अलग जिलों से संबंध रखती हैं। उन्होंने घर से भागकर शादी की थी। उस समय वे नाबालिग थी, जिस वजह से उनके साथ शादी करने वाले लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें  गांधी वनिता आश्रम में रखा गया। उन्होंने कहा कि आश्रम में रहने हुए उन्हें दो साल से अधिक का समय हो चुका है और अब वे बालिग हैं। लेकिन उन्हें आश्रम से छोड़ा नहीं जा रहा। इसी से तंग आकर वे आश्रम से भागी हैं। उन्होंने मांग उठाई कि उन्हें उन लड़कों के साथ रहने दिया जाए, जिनके साथ उन्होंने घर छोड़ा था। 

इससे पहले भी गांधी वनीता आश्रम सुर्खियों में रह चुका है। बीते साल आश्रम की सुपरिंटेंडेंट मंजीत कौर पर एक एनजीओ संचालक ने बच्चियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत भी डीपीओ को दी गई। हालांकि जांच के बाद यह मामला दो लड़कियों की आपसी लड़ाई का निकला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें