HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 24 मार्च 2021

बठिंडा में सहारा जन सेवा की टीम ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को 500 मास्क बांटे


बठिंडा.
स्थानीय हनुमान चौंक में बढ़ रहे कोरोना के केसों को देखते हुए सहारा जनसेवा की कोरोना वारियर्स टीम जग्गा, मनी कर्ण, संदीप गिल, संदीप गोयल व राजेंद्र कुमार ने हनुमान चौंक में टैफिक पुलिस के सहयोग से बिना मास्क पहने वाहन चालकों व राहगीरों को मास्क पहनाए।

सहारा जनसेवा के अध्यक्ष विजय गोयल ने लोगों अपील की वह कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए सभी लोग मास्क का उपयोग करें। मास्क का उपयोग करने से कोरोना का खतरा घट जाता है। सभी लोग मास्क व सामाजिक दूरी बना कर रखे। सहारा कोरोना वारियर्स टीम द्वारा मास्क लगाओ अभियान लगातार जारी रखा जाएगा और जन जागरण द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें