HOME PAGE

HOME PAGE

शनिवार, 27 मार्च 2021

Attack on BJP MLA: पंजाब के मलोट में भाजपा विधायक पर हमला, किसानों ने मारपीट कर कपड़े फाड़े


मुक्तसर साहिब।
पंजाब के फाजिल्का जिला स्थित अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग पर मुक्तसर के मलोट में किसानों ने हमला कर दिया। कुछ किसानों ने अरुण नारंग के कपड़े फाड़ दिए और उन्हें लगभग नग्न कर दिया। भीड़ इकट्ठी हो जाने के कारण पुलिस को उन्हें बचाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने अरुण नारंग को सुरक्षित निकाला और एक दुकान के अंदर बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि नारंग प्रेस कांफ्रेंस कर लौट रहे थे। 

बता दें, पंजाब में कृषि कानूनों के लेकर भाजपा नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी किसान भाजपा नेताओं का विरोध जता चुके हैं, लेकिन आज विधायक के साथ जो घटना घटी वह बेहद चिंताजनक है। इससे पहले आज बरनाला में भी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। 

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेस कांफ्रेंस के लिए पहुंचे थे। किसानों को जब उनके पहुंचने की भनक लगी तो वह रेस्ट हाउस के इर्द-गिर्द एकत्र हो गए। वहां जमकर नारेबाजी। इसके कारण बंसल रेस्ट हाउस में ही बंधक बने रहे। पुलिस ने बामुश्किल लोगों की भीड़ को हटाया। पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। वीरवार काे पूर्व मंत्री ज्याणी के खिलाफ भी किसानाें ने धरना दिया। किसानाें का कहना है कि भाजपा नेता जहां भी जाएंगे उनका विराेध किया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें