HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 31 मार्च 2021

BATHINDA-लाहन, नशीली गोलियं व अवैध शराब के साथ पांच लोगों को किया पुलिस ने गिरफ्तार


बठिंडा.
जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से लाहन, नशीली गोलियों व अवध शराब की तस्करी करने के आरोप में पांच लोगों को नामजद किया है। इसमें सभी आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है। कैंट पुलिस के होलदार अमरिक सिंह ने बताया कि बलबीर सिंह वासी पुहला को भुच्चो कैचियों के पास से 35 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है। नहियावाला पुलिस के सहायक थानेदार मनजीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह व सर्वजीत सिंह वासी महिमा सर्जा को गांव से 350 नशीली गोलिय़ों के साथ गिरफ्तार किया गया। वही दियालपुरा पुलिस के एसआई हरजीवन सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह वासी भगता भाईका को 2500 नशीली गोलियों के साथ भाई बहिलो रोड भगता भाईका से गिरफ्तार किया गया है। सदर रामपुरा पुलिस के सहायक थानेदार लखविंदर सिंह ने बताया कि गुरचेतन सिंह वासी चाउंके को गांव के पटड़ी पुल के पास 11 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया हालांकि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें