HOME PAGE

HOME PAGE

गुरुवार, 11 मार्च 2021

बठिंडा में पूत बना कपूत:इकलौते बेटे ने विधवा मां को मारपीट कर घर से निकाला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पड़ोसियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया


बठिंडा।
 पंजाब के बठिंडा जिले के बुढलाडा कस्बे के वार्ड नंबर -8 में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसे देखकर और जिसे जानने के बाद लोग थू-थू कर रहे हैं। आरोप एक बेटे पर लगे हैं, जिसने अपनी विधवा मां को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पड़ोसियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल होते हुए वीडियो पुलिस तक पहुंचा, जिसे देखते ही सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला का बचाव करते हुए आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित विधवा महिला ने पुलिस को शिकायत देकर अपनी रक्षा करने की मांग की है। पुलिस ने भी पीड़िता को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका इकलौता बेटा लंबे समय से उसके साथ मारपीट करता आ रहा है। SHO सिटी सुरजन सिंह ने उक्त घटना के संबंध में पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता के मारपीट का वीडियो मिला था। पीड़िता की लड़कियों ने भी भाई द्वारा विधवा मां के साथ मारपीट किए जाने की बात कही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें