HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 3 मार्च 2021

बठिंडा में बाप बेटी का रिश्ता फिर हुआ तार-तार, नाबलिगा से बाप करता रहा दुष्कर्म,बाप से दुखी होकर नाबालिगा भागी जयपुर


-दो दिन पहले पुलिस ने नाबालिगा को जयपुर से किया बरामद

बठिंडा। थाना सिविल लाइन एरिया अधीन आते क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिगा के साथ उसका बाप ही पिछले कुछ समय से दुष्कर्म करता आ रहा था, जिस से एक बार फिर बाप बेटी के रिश्ते को हवस में अंधे बाप ने तार तार कर दिया। अपने बाप से दुखी होकर नाबालिगा अपने दोस्त के साथ जयपुर भाग गई। अपनी बेटी की इज्जत को तार तार करने वाले बाप ने ही पुलिस के पास बेटी के लापता होने की शिकायत दी। जिस पर पुलिस  कारवाई करते हुए दो दिन पहले नाबालिगा एवं उसके दोस्त को जयपुर से बरामद कर वापिस बठिंडा ले आई।

चौकी बस स्टैंड पुलिस एवं डीएसपी सिटी गुरजीत सिंह रोमाणा के समक्ष नाबालिगा ने खुलासा किया तो पुलिस के पांव तले से जमीन खिसक गई। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसका बाप पिछले कुछ समय से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। पीडिता ने बताया कि उक्त पूरी घटना के बारे में उसने अपने एक नजदीकी दोस्त से बात की तो दोनों ने जयपुर जाने का पलायन किया। पुलिस को पीडिता ने बताया कि वो 24-25 फरवरी की मध्य रात्रि को अपने दोस्त के साथ बठिंडा के बस स्टैंड के बाहर से बस के जरीए जयपुर पहुंच गए।

पुलिस ने पीडिता के बयान दर्ज करने के बाद उसके बाप को ‌तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस के अलावा पुलिस पीडिता के दोस्त से भी पूछताछ कर रही। लेकिन पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त ने उसके साथ कोई गलत काम नहीं किया।

डीएसपी सिटी गुरजीत सिंह रोमाणा ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार देर शाम को पीडिता के बयान पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफतार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें