HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 16 मार्च 2021

समाजसेवी संस्था साथी वैलफेयर सोसायटी ने दो मरीजों के ईलाज के लिए तीन यूनिट ऐमरजैंसी रक्तदान किया

बठिंडा. समाजसेवी संस्था साथी वैलफेयर सोसायटी के ऐमरजैंसी रक्तदान यूनिट की ओर से दो मरीजों के ईलाज के लिए तीन यूनिट ऐमरजैंसी रक्तदान किया गया। सोसायटी सचिव रविकांत अरोड़ा ने बताया कि बठिंडा के निजी अस्पताल में दाखिल मरीज अमरजीत कौर को घुटनों के ऑप्रेशन के लिए ईलाज के दौरान रक्त की जरूरत पडऩे पर सोसायटी सदस्य जसप्रीत सिंह ने अपना रक्तदान किया।

इसके इलावा तलवंडी साबो के निजी अस्पताल में दाखिल मरीज संदीप कौर को रक्त व प्लेट्लैट्स की कमी होने के कारण ईलाज के दौरान रक्त की जरूरत पडऩे पर सोसायटी सदस्य जसपाल सिंह व दिपांश मित्तल ने अपना -अपना रक्तदान किया। मरीजों के वारिसों ने सोसायटी व सोसायटी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

फोटो -एमरजेंसी में रक्तदान करते साथी वैलफेयर सोसायटी के वर्कर।   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें