मरीज के लिए शैंकी शर्मा ने किया इमरजेंसी खूनदान
बठिंडा। परस राम नगर निवासी शैंकी शर्मा ने एक निजी अस्पताल में दाखिल मरीज के लिए इमरजेंसी खूनदान किया। खूनदानी बीरबल बांसल ने बताया कि शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल मरीज को इमरजेंसी खून की जरूरत पड़ने पर शैंकी शर्मा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर खूनदान किया। खूनदान करने पर शैंकी शर्मा को ब्लड बैंक की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीरबल बांसल ने कहा कि प्रत्येक को खूनदान करने के लिए आगे आना चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें