HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 22 मार्च 2021

विजयकांत गोयल ने एनएफएल बठिडा में महाप्रबंधक प्रभारी का पदभार संभाला

 


बठिडा। विजयकांत गोयल ने नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) की बठिडा इकाई के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है। बठिडा इकाई के कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व गोयल एनएफएल पानीपत इकाई में महाप्रबंधक संचालन एवं अनुरक्षण के पद पर कार्यरत थे। गोयल उत्तर भारत के प्रमुख इंजीनियरिग संस्थानों में से एक, थापर इंस्टीच्यूट आफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलाजी, पटियाला से मैकेनिकल इंजीनियरिग के ग्रेजुएट हैं। वर्ष 1985 में एनएफएल में कार्यभार ग्रहण के पश्चात उर्वरक उद्योग के साथ एक लंबा संबंध रहा है। गोयल को उर्वरक उद्योग में वर्तमान में ईंधन, तेल व गैस पर आधारित संयंत्रों के प्रौद्योगिकियों के संचालन का बहुत अनुभव है। उन्होंने एनएफएल की सभी चार इकाइयों नंगल, पानीपत, विजयपुर व बठिडा में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें