HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

फारूक-अमरिंदर का डांस वायरल:गुलाबी आंखे जो तेरी देखीं गाने पर जमकर नाचे फारूक, डांस करते-करते अमरिंदर को भी खींच लिया



जम्मू-कश्मीर
के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला यूं तो सियासी बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन दिल्ली में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी में फारूक फिल्मी गीतों पर जमकर थिरके। नाचते हुए फारूक ने कैप्टन को भी हाथ पकड़कर उठाया और उनके साथ डांस करने लगे। फारूक के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अमरिंदर की पोती की शादी में पहुंचे थे फारूक

पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती सहरइंद्र कौर की नई दिल्ली में पिछले रविवार को शादी हुई थी। कार्यक्रम में कैप्टन के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कई नेता भी शरीक हुए थे। शादी में संगीत कार्यक्रम के दौरान जब गुलाबी आंखे जो तेरी देखीं गीत बजा, तो फारूक के पैर भी थिरकने लगे। इसके बाद जब आजकल तेरे-मेरे प्यार के चर्चे गीत बजने लगा, तो फारूक अपने साथ अमरिंदर को खींच लाए। नीली शेरवानी पहने हुए फारूक अब्दुल्ला काफी देर तक डांस करते रहे। शादी में मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बना लिया।

फारूक की जिंदादिली के कायल हुए मेहमान

फारूक अब्दुल्ला की कई सर्जरी हो चुकी हैं। उनकी उम्र भी काफी ज्यादा है। इसके बावजूद फारूक की जिंदादिली देखकर शादी में मौजूद कई लोग उनका साथ देने चले आए। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी फारूक के डांस के दौरान परिवार के कुछ लोगों को साथ देने के लिए बुला लिया। सभी ने तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें