HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 10 मार्च 2021

तेज रफ्तार जिप्सी चालक ने स्कूटी सवार बाप-बेटी को किया घायल, केस


बठिंडा.
एक्टिवा सवार बाप-बेटी को टक्कर मारकर घायल करने वाले जिप्सी चालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें विशाल बांसल वासी सुभाष गली अमरिक सिंह रोड बठिंडा ने शिकायत दी कि वह एपनी एक्टिवा पर बेटी रिधी बांसल के साथ माल रोड पर डाक्टर दर्शन के अस्पताल के नजदीक पहुंचे तो इसी दौरान लापरवाही से तेज रफ्तार एक जिप्सी चालक आया व टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में दोनों को काफी गंभीर चोट लगी व उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर की मारपीट

बठिंडा. पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति से मारपीट कर घायल कर दिया। तलवंडी साबो पुलिस ने शिकायत के बाद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के पास बेअंत सिंह वासी जग्गारामतीर्थ ने बताया कि उसका कुछ समय पहले जस्सा सिंह वासी जग्गाराम तीर्थ के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपी जस्सा सिंह ने अपने तीन अन्य साथियों को साथ लेकर उसे रास्ते में घेर लिया व मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें