HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 9 मार्च 2021

लुधियाना में पुलिस पर हमला:शराब बेचने वालों को पकड़ने गई थी टीम, भागकर बचाई जान; एक की टांग भी टूटी

 o



लुधियाना में सोमवार रात को अवैध रूप से शराब बेचने वालों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से भागकर जान बचाई। हालांकि एक मुलाजिम की तो टांग भी टूट गई। इस घटना की सूचना के बाद और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। फिलहाल मामले की जांच का क्रम जारी है।

हमले की शिकार हुई पुलिस टीम शेरपुर चौकी की बताई जा रही है। इस बारे में टीम के एक सदस्य गोल्डी ने बताया कि इलाके में सोमवार रात पुलिस टीम अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने के लिए गई थी। वहां इस धंधे से जुड़े लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। गाड़ी पर पथराव करके उसे तोड़ दिया। बड़ी मुश्किल से मुलाजिमों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

हथियारों से हमले में एक की तो टांग भी टूट गई है। थाना मोती नगर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। इस बीच हमलावर वहां से फरार हो गए। पथराव में घायल हुए मुलाजिमों का उपचार करवाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आगे की छानबीन का क्रम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें