HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

गलती से स्प्रे पीने से महिला बेहोश हुई, समाजसेवी संस्था ने अस्पताल में करवाया दाखिल


बठिंडा।
समाजसेवी व धार्मिक संस्था श्री हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सोहन माहेश्वरी और चन्द्र प्रकाश ने बताया कि बाई पास खेतों में स्प्रे करते समय एक महिला ने गिलास में रखी स्प्रे को गलती से पी लिया और बेहोश हो गई। घटना की सूचना मिलने पर समिति के एम्बुलैंस इंचार्ज तरसेम गर्ग एम्बुलैंस सहित मौके पर पहुंचे और महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने फर्स्ट ऐड उपरांत महिला को प्राइवेट अस्पताल में रैफर कर दिया। महिला की पहचान सपना (25) पत्नी उमेश कुमार के तौर पर हुई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें