HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 9 मार्च 2021

बठिंडा में एक और कोरोना पाजिटिव की मौत सहारा टीम ने किया संस्कार




बठिंडा. डीएमसी लुधियाना में दाखिल कोरोना पाजिटिव नायव सिंह भुल्लर 53 वर्ष निवासी धोबीयाना बस्ती बठिंडा जो 16 फरवरी को दयानंद मेडिकल कालेज में दाखिल हुआ था की 8 मार्च को कोरोना कारण मौत हो गई। मृतक नायब सिंह भुल्लर एएसआई जो एसपी ट्रैफिक एडिटर थे के शव को बठिंडा लाया गया। आज नायव सिंह भुल्लर का सहारा जनसेवा टीम जग्गा, मनी कर्ण, राजेंद्र कुमार, गुरबिंद्र बिंदी, सहारा अध्यक्ष विजय गोयल व हरबंस सिंह ने स्थानीय शमशान भूमि दाना मंडी में पीपीई किटें पहन कर परिजनों की उपस्थिति में पूर्ण सम्मान सहित संस्कार कर दिया। इस अवसर पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा सलाई दी गई। सहारा जनसेवा के प्रवक्ता सुमीत ढींगरा ने बताया सहारा जनसेवा टीम द्वारा संस्कार के समय चादर साम्रगी और अन्य सामान निःशुलक उपलब्ध करवाया जाता है। अंत में मृतक की आत्कि शांति के लिए अंतिम अरदास की।  




 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें