HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 9 मार्च 2021

वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की माता स्वर्गीय हरमिंदर कौर बादल की याद में गोनियाना रोड स्थित मनप्रीत सिंह बादल के दफ्तर में श्रद्धांजलि समागम आयोजित


बठिंडा
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की माता स्वर्गीय हरमिंदर कौर बादल की याद में गोनियाना रोड स्थित मनप्रीत सिंह बादल के दफ्तर में श्रद्धांजलि समागम आयोजित किया गया। इस दौरान पहले सुखमनी साहिब के पाठ का भोग डाला गया बाद में श्रद्धांजलि समागम आयोजित कर लंगर का आयोजन किया। इसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयजीत सिंह जौहल के साथ वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की सुपुत्री रिया बादल ने समूह पार्षदों जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ हिस्सा लिया।  

पूर्व सांसद गुरदास सिंह बादल की पत्‍नी और पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल की माता हरमिंदर कौर बादल का एक साल पहले निधन हो गया था। वह 74 वर्ष की थी। उनकी याद में समूह बादल परिवार व जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया था।

इस मौके पर जयजीत सिंह जौहल ने माता हरमिंदर कौर बादल को याद करते कहा कि वह बादल परिवार की प्रेरणा थी वही समाज सेवा में हमेशा अग्रणी होकर काम करती रही। उन्होंने जीवनभर जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ हर वर्ग को अपना मार्गदर्शन दिया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिला शहरी प्रधान व पार्षद अशोक कुमार प्रधान सहित समूह कांग्रेसी हाजिर रहे।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें