HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 7 मार्च 2021

बठिंडा में पति और जेठ ने म‍हिला का गला रेत कर सड़क पर फेंका, देर रात हुई घटना से मची सनसनी


बठिंडा।
शहर के बलराज नगर में देर रात एक व्यक्ति ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्‍नी का गला रेत डाला और उसे मरा समझ कर सडक पर फेंक दिया। विवाहता की पहचान सुनीता के तौर पर हुई है। घटना शनिवार देर रात हुई। घटना की सूचना मिलने पर नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने खून से लथपथ म‍हिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना केनाल पुलिस ने पूरे मामलें की जांच शुरू कर दी है। इस वारदात से शहर में सनसनी फैल गई।    

नौजवान वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि लाल सिंह बस्ती एरिया में स्थित पेट्रोल पंप के पास एक महिला खून से लथपथ मिली। बुरी तरह से घायल महिला ने बताया कि उसका पति गुरजंट सिंह उसे दवाई दिलाने का कहकर घर से अपने साथ लेकर आया था। वे जैसे ही पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो वहां पर पहले से ही उसका जेठ मौजूद  था। पीड़िता ने बताया कि उसके पति एवं जेठ ने पहले उसके साथ मारपीट की  और इसी दौरान उसके पति ने उसके गले पर चाकू से वार कर ‌उसे रोड पर फेंक दिया। उसका पति एवं जेठ उसे मरा हुआ समझ कर मौके से फरार हो गए।

सिविल अस्पताल के डाक्टर खुशदीप ने बताया कि विवाहता के सिर पर गंभीर चोटें लगी और गले पर चाकू के गहरे घाव है। इससे महिला के शरीर से काफी खून बह गया है और इस कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि महिला को किसी अन्य अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा।  इस संबंध में थाना केनाल के एसएचओ इंस्पेक्टर गणेश्वर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पता चला है कि महिला का एक तीन वर्षीय बच्चा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें