HOME PAGE

HOME PAGE

गुरुवार, 4 मार्च 2021

खन्ना में युवती ने की खुदकुशी:नेशनल हाईवे पर खुद को लगा ली आग; किसी ने मदद को नहीं बढ़ाया हाथ, नौकरी चले जाने से परेशान थी


खन्ना(लुधियाना). 
पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में गुरुवार ने एक युवती ने खुदकुशी कर ली। लड़की ने नेशनल हाईवे पर गांव बीजा के पुल पर खुद को आग लगा ली। लेकिन, किसी ने भी उसकी मदद को हाथ नहीं बढ़ाया। लोग लड़की को जलते देखते रहे। हां, उन्होंने पुलिस को जरूर मामले की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
इतना पुलिस पहुंची, लड़की की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। शव के पास मिले पर्स से कुछ दस्तावेज बरामद हुए, जिनसे युवती की पहचान हुई। युवती की पहचान दोराहा के गांव भट्‌ठल निवासी 31 साल की मनप्रीत कौर पुत्री भजन सिंह के रूप में हुई।
मनप्रीत कौर के शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई करती पुलिस।
मनप्रीत कौर के शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई करती पुलिस।

पुलिस ने ही मनप्रीत के फोन से उसके परिजन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि मनप्रीत एक फैक्ट्री में काम करती थी। लेकिन, इन दिनों वह नई नौकरी की तलाश में थी। मनप्रीत के पिता ने नौकरी चले से उसके परेशान होने या अन्य कोई विवाद होने की बात से भी इनकार किया है।

DSP राजन परमिंदर सिंह ने कहा कि एक पुलिस वाले ने मनप्रीत को अपनी आंखों से खुद आग लगाते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। मनप्रीत के खुदकुशी करने के कारण अभी पता नहीं चल पाए हैं। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल केस दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें