HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 19 मार्च 2021

बठिंडा की कृष्णा कालोनी में दामाद ने सास पर हमला कर किया जख्मी


बठिंडा: 
मुल्तानिया रोड पर स्थित कृष्णा कालोनी में एक व्यक्ति ने अपनी सास पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में घायल महिला को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया । महिला की पहचान सुदेश रानी के तौर पर हुई है।  पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल में दाखिल सुदेश रानी ने बताया कि वो मुल्तानिया रोड पर स्थित कृष्णा कालाेनी में अपनी बेटी के साथ रहती है। उसका दामाद जो नशे का आदि हैं जो अक्सर बिना किसी बात पर उसके साथ गालीगलौज और झग्ड़ा करता है। गत दिवस उसके दामाद के नाम से कोई कोरियर आया था तो उसने रसीव कर लिया, इस बात को लेकर उसके दामाद ने उसे काफी बुरा भला कहा। 
रात साढ़े 9 बजे के करीब जब वो अपनी बेटी को साथ लेकर अपने भाई के घर जा रही थी तो उसके दामाद ने उसे रोक लिया और तेजधार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। सुदेश रानी ने बताया कि उसे जख्मी हालत में उसके भाई राजिंदर कुमार ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां कैनाल पुलिस के एएसआई प्रकाश ने सुदेश रानी ने के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुदेश रानी ने बताया कि उसे उसके दामाद से जान का खतरा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें