HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 14 मार्च 2021

कोरोना का कहर:जालंधर में कोरोना से DSP वरिंदरपाल सिंह की मौत, शाहकोट में तैनात थे,पुलिस विभाग में शोक की लहर, लुधियाना के निजी अस्पताल में थे भर्ती


जालंधर।
कोरोनावायरस की चपेट में आए जालंधर के शाहकोट में तैनात DSP वरिंदपाल सिंह की मौत हो गई। रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ा। कोरोना होने के बाद लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 52 साल के DSP वरिंदरपाल सिंह PPS अफसर थे और कुछ दिन पहले उनकी तबियत खराब हो गई थी। इसके बाद उनका कोविड टेस्ट कराया गया तो वो पॉजिटिव निकले। वह लुधियाना के रहने वाले थे। कोविड की वजह से उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गई थी।

उनका अंतिम संस्कार लुधियाना के सराभा नगर में किया जाएगा। कोरोना से उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। विजिलेंस ब्यूरो के SSP दलजिंदर सिंह ढिल्लो ने भी वरिंदरपाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

जालंधर में अब तक 761 लोग तोड़ चुके दम

कोरोना की वजह से जालंधर में अब तक 761 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पॉजिटिव केसों की संख्या भी 21436 पहुंच चुकी है। इस महीने 3 मार्च के बाद जालंधर में अचानक कोरोना केसों की गिनती 6 महीने पहले के आंकड़ों के बराबर पहुंच चुकी है। इस वजह से अब कोरोना का खौफ फिर से पैदा होने लगा है। DC घनश्याम थोरी ने लोगों से अपील की कि वो कोरोना से जुड़ी मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस जैसी सावधानियां जरूर अपनाएं ताकि इस महामारी से बचाव हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें