HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 25 अप्रैल 2021

साथी वैलफेयर सोसायटी की ओर से कोविड-19 फ्री वैक्सीनेशन कैंप में 240 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

 
बठिंडा। समाजसेवी संस्था साथी वैलफेयर सोसायटी की ओर से कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए फ्री कैंप का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष जतिंदर गोगिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय वीर कालोनी में स्थित डॉ.शविंदर बांसल के अस्पताल में डॉ.अक्षय बांसल की देखरेख में सेहत विभाग के सहयोग से कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए फ्री कैंप के आयोजन किया गया। कैंप में मुख्य मेहमान के तौर पर मेयर नगर निगम श्रीमति रमन गोयल पहुंचे। 


इस कैंप में 240 लोगों ने वैक्सीनेशन (इंजैक्शन)लगवाया। इस कैंप में डॉ.शविंदर बांसल,सुमनलता बांसल,अक्षय बांसल,त्रिलोक गोयल व अस्पताल के पूरे स्टाफ ने भी वैक्सीनेशन करवाई। इस मौके सोसायटी अध्यक्ष जतिंदर गोगिया,सचिव रविकांत अरोड़ा,कोषाध्यक्ष राजेश अरोड़ा, अश्वनी अरोड़ा,हितेश अरोड़ा,रमणीक वालिया,कुशल शर्मा, गुरप्रीत सिंह,मनदीप सिंह, परमजीत सिंह,राजिंदर कुमार अरोड़ा,संजय गोयल (लायॅड),पंकज गोयल(चिंकी),संदीप गर्ग(हैप्पी)आदि मौजूद थे।

--

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें