HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 27 अप्रैल 2021

मकान के लेकर विवाद में 24 लोगों ने किया हमला, पिस्तौल से किए पांच फायर, घर के बाहर खड़ी कार तोड़ी


बठिंडा. 
मकान के झगड़े को लेकर घर में दाखिल होकर हवा में फायर करने व कार तोड़ने के आरोप में संगत पुलिस ने करीब 24 लोगों को नामजद किया है। इसमें सुखमंदर सिंह वासी पथराला ने संगत पुलिस के पास शिकायत दी कि वकील सिंह, वीरपाल कौर, मिंद्दो व उसका लड़का वासी डबवाली, कुलदीप सिंह वासी कालियावाली, सुमन बराड़ वासी मंडी डबवाली, शरणदीप सिंह वासी पन्नीवाला मेहरिका, सुखदीप सिंह वासी बाघापुराना के साथ पथपाला की नरसिंह कालोनी में एक मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उक्त सभी लोगों ने करीब 15 अज्ञात लोगों को साथ लेकर उसके घर में हमला कर दिया। इस दौरान उक्त लोगों ने उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए ललकारे मारे लेकिन जब वह बाहर नहीं आए तो आरोपी वकील सिंह व शिंद्दो के लड़के ने पिस्तौल निकालकर करीब पांच फायर किए व बाहर खड़ी कार के साथ तोड़फोड की। मामले में पुलिस को सूचना देने व आसपास के लोगों के इकट्ठा होने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें