HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

एम्स बठिंडा ने ओपीडी में आने वाले रोगियों की संख्या प्रति दिन लगभग 300 पर सीमित करने का निर्णय लिया


बठिंडा।
संक्रमित रोगियों के संपर्क में आने वाले स्वस्थ रोगियों को कोविड -19 संक्रमण के प्रसार से बचने के लिए,  अगले आदेशों तक, ओपीडी में आने वाले  रोगियों की संख्या प्रति दिन लगभग 300 पर सीमित करने का निर्णय लिया है। ये उपाय सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और अधिक भीड़ में मरीजों को कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रखने की दृष्टि से किए गए है।

ओपीडी केवल अपरिहार्य और जरूरतमंद मरीजों के लिए कार्यात्मक रहेगी। पुरानी बीमारी और मामूली लक्षणों वाले रोगियों से अनुरोध किया जाता है कि वे पहले की तरह टेली मेडिसिन की सेवाएं लें और अस्पताल में जाने से बचें।

टेली मेडिसिन के लिए संपर्क नंबर हैं –

0164-286-7250

0164-286-7251

0164-286-7253

0164-286-7254


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें