HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 26 अप्रैल 2021

बेअंत नगर गली नंबर 5 में युवक ने मानसिक परेशानी के चलते फांसी लगा किया सुसाइड

बठिंडा. स्थानीय बेअंत नगर गली नंबर 5 में एक युवक जगदीश कुमार पुत्र गहना राम 45 साल ने मानसिक परेशानी में गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की लाईफ सेविंग टीम के सदस्य संदीप गोयल, रौकी गोयल व थाना सिविल लाईन की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच की। पुलिस कार्रवाई सहारा टीम ने लाष को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पातल पहुंचाई।

वही एक अन्य मामले में स्थानीय बठिंडा गोनियाना रोड झील नंबर 1 में एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी में झील में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद सहारा टीम व लोगों ने बाहर निकाला।  टीम मनी कर्ण ने राजेश कुमार पुत्र बुद्ध राम 43 साल निवासी जंता नगर को गंभीर अवस्था में अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में दाखिल करवाया व उपचार करवाया। डाक्टरों अनुसार व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें