HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 18 अप्रैल 2021

Bathinda/लाइन पार इलाके में एक ही मकान में रह रहे पड़ोसी युवक ने 13 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पांच माह की गर्भवती होने पर बच्ची के परिजनों को मामले की मिली जानकारी


बठिंडा.
लाइन पार एरिया की एक 13 साल की लड़की को पड़ोस में रहने वाला 23 साल का युवक लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब लड़की गर्भवती हो गई। जब उसके परिवार के लोगों ने अस्पताल में दाखिल करवाया तो पता चला कि पांच महीने की गर्भवती है। बच्ची ने सारी बात परिजनों को बताई तो मामला पुलिस के पास पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। युवक की पहचान अजीत कुमार के तौर पर हुई है। उस के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड कर रही है। 

जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि जिस मकान में वह किराये पर रहते हैं, उसमें चार-पांच परिवार इकट्ठे रहते हैं। उसकी पत्नी और वह मजदूरी करते हैं। दोनों सुबह के समय ही काम पर चले जाते थे। इस दौरान बेटी घर में ही अकेली रहती है। चार-पांच दिन पहले उसकी बेटी ने पत्नी को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। जब वह नजदीकी क्लीनिक पर गए तो पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है। बच्ची ने पूछने पर सारी बात बताई कि पड़ोस वाले कमरे में रहने वाला अजीत ही उसकी बेटी के साथ डरा धमका देकर दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। एसएचओ कैनाल गणेश्वर शर्मा का कहना है कि बच्ची के पिता के बयानों पर आरोपी अजीत पर केस दर्ज कर लिया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। बच्ची के गर्भपात करवाने के बारे में फरीदकोट से रिपोर्ट आनी बाकी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें