HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 7 अप्रैल 2021

पंजाब में भाजपा का प्रदर्शन:जालंधर में महिला भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस भवन जाने से रोका तो पुलिस के सामने चूड़ियां फेंककर बोलीं-विधायकों को दे देना


चंडीगढ़। 
पंजाब में अमन-कानून की बदतर हालत के विरोध में महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने जालंधर में जमकर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर के चार कांग्रेसी विधायकों राजिंदर बेरी, बावा हैनरी, प्रगट सिंह व सुशील रिंकू को चूड़ियां देने कांग्रेस भवन जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई। करीब एक घंटे चले प्रदर्शन के दौरान खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने उन्हें कांग्रेस भवन नहीं जाने दिया। उन्होंने पंजाब में गुंडाराज का आरोप लगाते हुए चूड़ियां पुलिस के सामने फेंकी व विधायकों को पहुंचाने की बात कह प्रदर्शन खत्म किया।

विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन करती महिला भाजपा कार्यकर्ता।
विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन करती महिला भाजपा कार्यकर्ता।

विधायक पर हमला हुआ, शहर में रोजाना हो रही लूट व छीनाझपटी

भाजपा की महिला विंग प्रधान मीनू शर्मा व कविता सेठ ने कहा कि पंजाब में अमन-कानून की हालत पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। मलोट में विधायक अरुण नारंग से मारपीट की गई। उनके पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा समेत भाजपा नेताओं पर अब भी हमले किए जा रहे हैं। शहर में खुलेआम अपराध हो रहे हैं। महिलाओं को पीटा जा रहा है। हर रोज दिनदहाड़े लूट व छीनाझपटी की वारदातें हो रही हैं। इसके बावजूद पंजाब की CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार चुप्पी साधकर बैठी है। उन्होंने कहा कि यह चूड़ियां उन्होंने जालंधर के चार शहरी विधायकों को देनी थी, ताकि वो इन्हें लेकर चंडीगढ़ जाएं और CM कैप्टन अमरिंदर सिंह को नींद से जगाएं और पंजाब में अमन-कानून की स्थिति बहाल हो सके।

असली किसान खेत में, आंदोलन वाले किसान नहीं

महिला भाजपा प्रधान मीनू शर्मा ने कहा कि असली किसान खेत में काम कर रहे हैं। जो आंदोलन या हिंसक विरोध कर रहे हैं, वो किसान नहीं हैं। अगर किसान आंदोलन में होते तो हमारे घरों में फल, सब्जी व राशन नहीं आ रहा होता।

पुलिस द्वारा सील किया कांग्रेस भवन को जाने वाला रास्ता।
पुलिस द्वारा सील किया कांग्रेस भवन को जाने वाला रास्ता।

पुलिस ने सील किया कांग्रेस भवन, राजिंदर नगर हुआ 'कैद'

भाजपा के महिला विंग ने पहले ही कांग्रेस भवन में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया था। जिसे देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस भवन की तरफ आने-जाने वाले तमाम रास्ते बंद कर दिए। कांग्रेस भवन से सटे राजिंदर नगर में लोगों को कैद कर दिया गया।

महिला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तैनात किए पुलिस जवान।
महिला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तैनात किए पुलिस जवान।

महिला भाजपाइयों को मनाने पुरुष अफसर लगाए

कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से महिला भाजपाइयों को कांग्रेस भवन जाने से रोकने व मनाने के लिए DCP नरेश डोगरा व ACP हरसिमरत सिंह की ड्यूटी लगाई गई। जो महिलाओं के प्रदर्शन के बीच में जाकर उनसे बातचीत करते रहे। इस दौरान भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें