HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 26 अप्रैल 2021

भुच्चो मंडी में नगर कौंसल प्रधान जोनी बांसल ने संभाला पदभार, हल्का विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई ने बैठाया कुर्सी पर


भुच्चो मंडी. नगर कौंसल भुच्चो मंडी के नवनियुक्त प्रधान जोनी बांसल ने ऑफिसियल तौर पर अपना पदभार संभाल लिया। कोविड 19 सबंधी सरकार की हिदायतों को ध्यान में रखते हुए नगर कौंसल दफ्तर में हुए सादे समागम में हल्का कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई विशेष तौर पर पहुंचे और जोनी बांसल को प्रधान की कुर्सी पर बैठाया। पदभार संभालने के बाद प्रधान जोनी बांसल ने संबोधित करते हुए कहा कि मंडी वासियों ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है वह उस पर खरा उतरेंगे और मंडी का बहुपक्षीय विकास करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि वह भुच्चो मंडी को पंजाब की सबसे सुंदर मंडी बनाने के लिए पूरे प्रयास करेंगे। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं और उनके समर्थकों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके सीनियर कांग्रेसी नेता तेजा सिंह दंदीवाल, नरिंदर सिंह भलेरिया मार्किट कमेटी के उपचेयरमैन वरिंदर गनु, चेयरमैन नाहर सिंह भुल्लर, सीनियर उपप्रधान लक्की कुमार, उपप्रधान सरोज रानी, कौंसलर सीमा रानी, दलजीत सिंह, राज कुमार, मुकेश शर्मा, मनी बांसल, राकेश बांसल, नरेश बांसल, जीवन बांसल आदि उपस्थित थे। 

फोटो -भुच्चो मंडी के नगर कौंसल दफ्तर में प्रधान पद संभालते नवनियुक्त प्रधान जोनी बांसल।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें