HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 18 अप्रैल 2021

श्री गणेश वैलफेयर सोसायटी बठिंडा ने पक्षियों के दाना पानी के लिए मिट्टी के कटोरों की सेवा की


बठिंडा। समाजसेवी संस्था Shree Ganesh welfare society BTI द्रारा पक्षियों के दाना- पानी तथा मिट्टी के कटोरो की सेवा का अभियान चलाया गया है इसी अभियान के तहत संस्था द्रारा आज ग्रीन सिटी फेस-3 बठिंड़ा मे 25 मिट्टी के कटोरे रखवाए गए। फेस-3 ग्रीन सिटी के घरो के बैक साइड मिलिट्री एरिया का जंगल लगता है वहा जंगल होने के कारण बड़ी मात्रा मे पक्षियों का आना जाना लगा रहता है इसलिए संस्था द्रारा लोगो के घरो की छत्तो पर मिट्टी के कटोरे रखवाए गए। सभी मोहल्ला निवासियों ने विश्वास दिलवाया कि, हमारे द्रारा अपने घरो की छत्तो पर रखे मिट्टी के कटोरो मे पक्षियों के लिए दाना-पानी रखा जाएगा। इस सेवा मे छोटे-छोटे बच्चो ने आगे बड़ कर संस्था का साथ दिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें