HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 4 अप्रैल 2021

बंगी नगर की गली नंबर एक से तीन दिन से युवक लापता, परिजन परेशान

बठिंडाशहर के बंगी नगर की गली नंबर एक-तीन का निवासी 26 वर्षीय रवि कुमार बीती दो अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। वह दो अप्रैल की सुबह नौ बजे घर से नाश्ता करने के बाद बाजार के लिए गया थाजिसके बाद वह वापस लौटकर घर नहीं आया। लापता युवक रवि कुमार के पिता जीवत राम ने उसकी काफी तलाश कीलेकिन कहीं पर उसकी जानकारी नहीं मिली। इसके चलते उन्होंने अपने बेटे के लापता होने की सूचना थाना कैनाल कालोनी पुलिस के पास दर्ज करवा दी है। इसके बाद पुलिस युवक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं लापता युवक के परिजन काफी परेशान है। फोटो-बीटीडी-1-लापता युवक की फाइल फोटो।

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें