HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

बठिंडा में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते शहर के कई हिस्सों में बंद रहेगी बिजली


बठिंडा। 
पावरकाम की ओर से बिजली लाइनों की मेंटेनेंस की कड़ी में 23 अप्रैल को 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन आईजीसी की जरूरत मरम्मत होने की वजह से 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन आईजीसी से चलते 11 केवीआईजीसी फीडर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक के लिए बंद रखा जाएगा। इस फीडर से चलने वाले फैक्ट्री ई1 से ई 62, एफ1 से एफ48, डी13 से डी27 तथा विभिन्न प्रेस, भारत गैस, पीपी इंडस्ट्रीज आदि इलाके में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।

वहीं रिंग रोड के काम को पूरा करने के लिए 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन आईजीसी से चलते 11 केवी मानसा रोड फीडर तथा 66 केवी ग्रिड सब स्टेशन डबवाली से चलते 11 केवी इंडस्ट्री फीडर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक के लिए बंद किया जाएगा। इस फीडर से चलने वाले इंडस्ट्री एरिया, मतिदास नगर, हरबंस नगर, जोगा नगर, नछतर नगर, मेन मानसा रोड में बिजली बंद रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें