HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 18 अप्रैल 2021

नगर निगम पार्षदों से विचारविमर्श कर शहर की समस्याओं को हल करवाया जाएगा, ट्रेडर्स एसिसोशियन धोबी बाज़ार के सम्मान समारोह में बोली नवनियुक्त मेयर


बठिंडा. मेयर रमन गोयल ने कहा है कि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की ओर से बनाए डेवलपमेंट प्रोग्राम को दिवाली तक पूरा किया जाएगा। हर वार्ड का विकास कराया जाएगा। मेयर ने कहा कि वह सभी वार्ड के एमसी को निजी तौर पर मिल इलाके की समस्याओं की लिस्ट बना रही हैं। इनके जल्द से जल्द निदान हेतु  एफएम सर (मनप्रीत बादल) के साथ मामले को डिस्कस किया जाएगा। ट्रेडर्स एसिसोशियन धोबी बाज़ार बठिंडा की ओर से मेयर रमन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर अशोक प्रधान, डिप्टी मेयर मास्टर हरमंदर सिंह सिद्धु को सम्मानित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता संदीप गोयल दीपा के अलावा ट्रेडर्स एसिसोशियन के प्रधान गुरशरण सिंह शंटी, चेयरमैन राजिंदर बिट्टू, अशोक जैन, मनोज ओबराए, कमल लक्ष्मी फुटवियर, एमसी संदीप बॉबी, प्रदीप गोला, अश्वनी बंटी, राजू सरा आदि ख़ास तौर पर उपस्थित थे। इस मौके पर मेयर रमन गोयल ने कहा कि बठिंडा शहर के विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। 


फ़ोटो- ट्रेडर्स एसिसोशियन धोबी बाज़ार मेयर रमन गोयल को सम्मानित करते हुए। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें