HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 11 अप्रैल 2021

बस्सी पठानां में दर्दनाक हादसा:सिलेंडर रिफिल लेने गैस एजेंसी जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

 


बस्सी पठानां (फतेहगढ़ साहिब). फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठानां में रविवार को एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब ये दोनों बाइक पर सिलेंडर भरवाने के लिए गैस एजेंसी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी और हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एंबुलेंस में रखे जिंदर सिंह और उसके बेटे संदीप सिंह की डेड बॉडी। - Dainik Bhaskar
एंबुलेंस में रखे जिंदर सिंह और उसके बेटे संदीप सिंह की डेड बॉडी।

मृतकों की पहचान खासलपुर के 49 साल के जिंदर सिंह और उसके 20 साल के बेटे संदीप सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जिंदर अपने बेटे के साथ चीमा गैस एजेंसी में सिलेंडर भरवाने के लिए जा रहा था। अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार सवार की पहचान करके मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें