HOME PAGE

HOME PAGE

गुरुवार, 27 मई 2021

बठिंडा की शीश महल कालोनी में 13 साल की बच्ची ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, घटना के समय घर में अकेली थी

बठिंडा. शहर के शीश महल कालोनी की रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी क्यों और किस कारणों के चलते की है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए लाश का पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सुपुर्द कर दिया है। 

मृतक बच्ची की पहचान अंशिका पुत्री रवि कुमार निवासी शीश महल कालोनी बठिंडा के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची घर पर अकेली थी, जबकि उसकी मां व भाई किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश गए हुए थे, जबकि उसके पिता अपनी ड्यूटी पर थे। वहीं मामले के जांच अधिकारी व वर्धमान पुलिस चौकी के इंचार्ज एसआइ गणेश्वर कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि डबवाली रोड स्थित शीश महल कालोनी में एक बच्ची ने खुदकुशी कर ली है। जब वह घर पहुंचे, तो देखा कि बच्ची ने कुत्ते के गले में पहनाएं जाने वाले पट्टे से फंदा लगाकर कर खुदकुशी की हुई थी, जिसके बाद शव को अपने कब्जे में ेलेकर पोस्मार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। एसआई गणेश्वर कुमार ने बताया कि खुदकुशी के सही कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर इस मामले की जांच कर रही है। वहीं बच्ची के पिता के बयानों पर कार्रवाई की गई है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें